माँ जगदम्बा का स्तुति-गान (A hymn to Cosmic Mother)
I have heard that Adiguru Shankarachaya (8th century leader of India) had written lots of hymns to Cosmic Mother in Sanskrit. I am not a Shankaracharya, but am merely a naadan Gopal (innocent Gopal). Also, I do not know Sanskrit (though wish to learn it well sometime). Still, today I made a humble attempt to write a hymn to Cosmic Mother in my mother tongue, Hindi. Please find it below: I hope, Mother becomes pleased with me and everyone else who chants this hymn and gives all of us true wisdom.
ॐ श्री दुर्गा देव्यै नमः|
ॐ श्री दुर्गा देव्यै नमः|
ॐ श्री दुर्गा देव्यै नमः|
मैया, मुझको तुम बचाओ,
माया में न फसाओं|
मेरी लुटिया न डुबाओ|
मुझको तुम योगी बनाओ|
तुमने ब्रह्मा-विष्णु को भी उलझाया|
तेरा जादू सारे जगत पे छाया|
इलेक्ट्रोन-प्रोटोन तुमने बनाया|
धरती को सूरज के चारो और घुमाया|
मैया, मुझको तुम न घुमाओं,
माया में न फसाओं|
मेरी लुटिया न डुबाओ|
मुझको तुम योगी बनाओ|
मैं हूँ तेरा सीधा बच्चा,
दिल का बिलकुल सच्चा|
लेकिन मेरा मन है थोड़ा कच्चा|
तेरी कृपा से यह हो जायेगा अच्छा|
मैया, मुझको तुम बचाओ,
माया में न फसाओं|
मेरी लुटिया न डुबाओ|
मुझको तुम योगी बनाओ|
तीन डाकुओं ने मैया, मेरा सब कुछ लुटा| (3 robbers are three attributes of cosmic nature: sattwa, rajas and tamas, which have bound the soul.)
तेरे रहते भी तेरे बच्चे का किस्मत क्यों फुटा?
अब नहीं उलझुंगा, यह संसार है झूठा|
तेरी कृपा बिना मैया, सब सुख मुझसे रूठा|
मैया, मुझको तुम बचाओ,
माया में न फसाओं|
मेरी लुटिया न डुबाओ|
मुझको तुम योगी बनाओ|
पांच भूतों ने मुझे फांसा, फेक के अपना जाल| (Five elements/ghosts are earth, water, fire, space and air which constitute this material universe and our physical bodies – the soul is entrapped in the cage of this body made of these 5 elements.)
छ: पिशाचों ने अन्दर से किया मुझे बेहाल| (6 पिशाच or “very, very bad ghosts” torturing the soul are 6 passions: lust, anger, greed, pride, attachment and jealousy)
मैया, कर दो आजाद तुम, तोड़ के सारा जाल|
तभी ठीक हो सकता है तेरे बच्चे का हाल|
मैया, मुझको तुम बचाओ,
माया में न फसाओं|
मेरी लुटिया न डुबाओ|
मुझको तुम योगी बनाओ|
आत्मा का दे दो मुझे ज्ञान|
कर दो मैया, मेरा कल्याण|
देख के अपने बच्चे की शान|
बढ़ेगी मैया, तेरी ही तो मान|
लेखक – नादान गोपाल| (Who the heck is this नादान गोपाल? Can’t you understand even this
)
